#जन_विश्वास_अभियान के अंतर्गत Gwalior Commissioner श्री मनोज खत्री द्वारा खनियाधाना शिविर के दौरान किए गए निरीक्षण के तहत शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर एवं उत्कृष्ट छात्रावास के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए थे। उनके इन्हीं निर्देशों के परिपालन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों छात्रावासों में वाशिंग मशीन एवं गीजर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
संभागायुक्त श्री खत्री की इस पहल से छात्रावास में रह रहे छात्र छात्राओं को दैनिक स्वच्छता और आगामी ठंड के मौसम में गर्म पानी की सुविधा सहज उपलब्ध होगी। संभागायुक्त श्री मनोज खत्री की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से छात्राओं ने उनका धन्यवाद दिया है।
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026