#सेवा_संकल्प_अभियान
#सेवा_सेतु_अभियान
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्रीमती राजकुमारी पाल ने आजीविका मिशन से जुड़कर आसान किश्तों पर ऋण प्राप्त किया और बकरी पालन, पशुपालन, ऑटो खरीदारी व स्टेशनरी दुकान जैसे स्वरोजगार स्थापित किए।
श्रीमती राजकुमारी पाल बताती हैं कि इन योजनाओं से महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपनी पहचान बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने वाली इन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
#shivpuri