थाना चौरी अंतर्गत बालक पिन्टू धीवर पुत्र गुलाब धीवर निवासी ग्राम वेदमनपुर थाना चौरी जनपद भदोही की दिनांक 02 जून 2026 की सुबह 11:00 बजें के करीब ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों से तहरीर लेकर मु0अ0सं0-81/2026 धारा- 105 BNS थाना चौरी जनपद भदोही का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। प्रारंभिक जांच के क्रम में कथित डाक्टर इरफान मंसूरी पुत्र जमशेद अख्तर निवासी कोल्हण थाना चौरी जनपद भदोही व बाला जी क्लीनिक के संचालक आशीष मौर्या पुत्र शिवलोचन मौर्या निवासी चौरी खास थाना चौरी जनपद भदोही द्वारा लापरवाही पूर्वक इलाज करने से इलाज के दौरान मृत्यु होने के संबंध में उपर्युक्त दोनों आरोपियों को चौरी गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
उक्त प्रकरण में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट
@Uppolice