दिनांक 25.06.2026 को समय करीब 23:01 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोपीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संसारापुर में मारपीट की घटना हुई है। उक्त सूचना पर पीआरवी एवं स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचे। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जाँच किया तो ज्ञात हुआ कि संजय सरोज पुत्र मेंहीराज सरोज, उम्र करीब 46 वर्ष, निवासी संसारापुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही और उनके सगे भाइयों ने मिलकर पहले शराब पी। इसके बाद शराब पीने के विवाद को लेकर भाइयों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर संजय सरोज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मजरूब संजय सरोज को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी गोपीगंज भेजा गया, जहाँ रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हिकनी एवं हसिया बरामद किया गया। पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए नामजद 02 आरोपियों (पति-पत्नी ) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.06.2026 को जेल भेजा गया है। मामले में विवेचना सहित अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में श्री चमन सिंह चावड़ा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर की बाईट
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur