आज दिनांक 25 जून 2026 को थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार में एक सांड को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाला मारकर घायल किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल सांड का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके उपरांत पशु चिकित्सालय बरकछा जनपद मिर्जापुर भेजा गया है। इस संबंध में थाना सुरियावां पर अभियोग पंजीकृत दर्ज किया गया है। घटना के अनावरण हेतु आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
उक्त प्रकरण के संबंध में श्री सुमित त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी भदोही की बाइट ।
@Uppolice