बारां जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के विधायक राधेश्याम बैरवा, प्रबंधन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम
Baran, Baran | Apr 10, 2026 बारां। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (जिला अस्पताल) की बदहाल व्यवस्थाओं और चारों ओर फैली गंदगी को देखकर क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम बैरवा का पारा चढ़ गया। शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने वार्डों और परिसर की स्थिति देख नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 2 दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।