🚔 ऑपरेशन हंटडाउन | सेक्टर-28 की पार्किंग से चोरी हुई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
8 नवंबर को सेक्टर-25 पुलिस चौकी में शिकायत मिली कि सेक्टर-28 स्थित एक मकान की पार्किंग से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन, आईपीएस के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन हंटडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-1, सेक्टर-26 की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने रामगढ़, पंचकूला निवासी दीपक गुप्ता (24 वर्ष) और शुभम कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia