आरा शहर के जैन कन्या पाठशाला जैन सिद्धांत भवन में रोटरी क्लब का आरा के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने हिस्सा लिया । एक से बढ़कर एक हाथों पर मेहंदी का स्वरूप को छात्राओं ने तैयार किया था। मौके पर कला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता सहित कल के क्षेत्र में बहुत सारी ऐसी प्रतियोगिताएं हैं जिसमें छात्राएं हिस्सा लेती हैं । यह प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं रह जाती नौकरी भी इस क्षेत्र में लग जाती है। सभी छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आरा अध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल सचिव अभिषेक जैन डॉक्टर पीके द्विवेदी अमित कुमार सहित काफी संख्या में रोटरी के सदस्य मौजूद थे।
Arrah, Bhojpur | Aug 19, 2026