आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है.जहां घर में शादी की खुशियों के बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि हल्दी समारोह खुशियों के बजाय चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। दरअसल आपसी विवाद के बाद हथियारबंद युवक ने 22 वर्षीय एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर वार्ड नंबर 30 का है। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है