विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम सपन्न
---
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा में 28 सितंबर सोमवार को आमजन को रेबीज एवं जंगली आवारा जानवरों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामारी विशेषज्ञ डॉ योगेश शर्मा द्वारा नागरिकों एवं मरीजों को रेबीज बीमारी के खतरे,इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी, कुत्ता, बिल्ली, बंदर या अन्य जंगली/आवारा जानवर के काटने, खरोंचने या लार लगने पर प्रभावित स्थान को तुरंत बहते पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। एंटी-रेबीज वैक्सीन जानवर के काटने पर बिना किसी देरी के नजदीकी सरकारी अस्पताल या जिला चिकित्सालय पहुंचकर एंटी-रेबीज का टीका लगवाएं।
डॉक्टर तनय मिश्रा ने कहा कि भ्रांतियों से बचें और किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें।पूर्ण टीकाकरण डॉक्टर द्वारा बताई गई निर्धारित तिथियों पर वैक्सीन की सभी खुराकें पूरी करें।
पालतू जानवरों का टीकाकरण अपने घर में पाले गए कुत्तों एवं बिल्लियों का भी नियमित रूप से रेबीज रोधी टीकाकरण कराएं। रेबीज एक घातक बीमारी है, लेकिन सही समय पर सही इलाज और सावधानी बरतने से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#khandwa