धनोरा: जल जीवन मिशन से अलोनिया में हर घर पहुंचा नल का पानी
Dhanora, Seoni | Sep 24, 2026 ग्राम पंचायत अलोनिया में जल जीवन मिशन से पेयजल संकट दूर हुआ है। करीब 647 आबादी वाले गांव में पहले ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। अब बंडोल ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के तहत 133 परिवारों को एफएचटीसी कनेक्शन मिले हैं। ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन से निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति हो रही है। जल गुणवत्ता जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।