अशोक नगर: जिले में 12224 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध, किसान चिंतित न हों: कृषि उप संचालक, 62 समितियों से हो रहा है वितरण
अशोकनगर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अमित भदौरिया ने गुरुवार को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि किसान खाद को लेकर चिंतित ना हों जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों की मांग अनुसार लगातार यूरिया, डीएपी, एनपीके की रैक जिले को प्राप्त हो रही हैं जिसका वितरण तीन डबललॉक केन्द्रों, 62 सहकारी समितियों।