बक्सर: जिले में 30 अप्रैल तक कक्षा 8 तक के विद्यालयों में दोपहर 12 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक, डीएम का आदेश
Buxar, Buxar | Apr 21, 2026 मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए डीएम साहिला ने विद्यालय संचालन का समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद कक्षा 8 तक के विद्यालय में पठन-पाठन नहीं होगा। यह आदेश आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय, निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थान पर भी प्रभावी होगा।जहां कक्षा 8 वीं तक के छात्र पढ़ते हैं। उच्च विद्यालयों के लिए यह आदेश नहीं है।