जमुई: मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में रविवार 12 बजे के करीब विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार और पारा विधिक सेवक रितेश कुमार ने बंदियों को अपराधों के शमन और प्ली बारगेनिंग संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।