पटना ग्रामीण: बजरंगपुरी और तुलसी मंडी में पिस्टल से जख्मी करने और मोबाइल लूटने के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र में बजरंगपुरी और तुलसी मंडी में 4 मई को पिस्टल से मारकर जख्मी करने और मोबाइल लूटने की घटना के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर 3:42 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने दी है। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त एक अपराधी को पूर्व में भी गिरफ्तार जा चुका है।