पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में ठगी के इरादे से सामान लेकर फरार एक अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र में 20 मई को एक व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई कि बैरिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उन्हें वाहन में बैठाकर दूसरी जगह पर उतार दिया गया और उनका सामान लेकर वाहन चालक और वाहन में बैठे लोग फरार हो गए।गुरुवार दोपहर 3:21 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने बताया कि मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।