पटना ग्रामीण: जीएम रोड पर ड्रग्स विभाग ने एक दुकान पर छापा मारा, लाखों रुपये की नशीली और प्रतिबंधित दवाएं जब्त कीं
ड्रग्स विभाग ने GM रोड में बुधवार को छापेमारी की। जिसमें लाखों रुपए के नारकोटिक्स एवं प्रतिबंधित दवाओं को जप्त किया गया है। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी दी है। जिस दुकान में छापेमारी की गई है उसे दुकान के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वहां नारकोटिक्स एवं प्रतिबंधित दवाओं का भंडार है।इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।