पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार में अपराधियों और चूहों का बोलबाला है
गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो सरकार चूहा नहीं पकड़ पा रही है, वह अपराधियों को क्या पकड़ेगी?" उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की गुंडागर्दी भी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।