पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह गुरुवार की दोपहर 1 बजे ऊर्जा ऑडिटोरियम,पटना में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने सभी गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को डिग्री दी।