चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में बाइक सवार 2 युवकों ने फेंका बायोवेस्ट, पुलिस मामले की कर रही जांच
Churu, Churu | Mar 30, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में दो अज्ञात बाइक सवार युवक बायोमेडिकल वेस्ट फेंक कर भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को साजिश बताते हुए रविवार को पुलिस से शिकायत की है। बायो मेडिकल वेस्ट फेंककर जाने की यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि काली बाइक पर सवार दो युवक अस्पताल के मुख्य द्वार से अंदर आए।