चूरू: पुलिस लाइन सभागार में एसपी जय यादव ने विशेष अभियान ‘खुशी-नवम’ को लेकर की बैठक, गुमशुदा नाबालिग बच्चों की होगी तलाश
Churu, Churu | Mar 30, 2025 चूरू एसपी जय यादव ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले में 01 से 30 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले विशेष अभियान ‘खुशी-नवम’ को लेकर बैठक ली और पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी जय यादव ने दोपहर 2 बजे करीब बताया कि ‘खुशी-नवम’ विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेंगे।