घिरोर: घिरोर में पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
घिरोर क्षेत्र के ग्राम पचावर निवासी पीड़ित संदीप कुमार ने बताया है कि उसके साथ गांव के ही लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की है पीड़ित ने बताया है उसका एक मुकदमा न्यायालय में चल रहा है उस मुकदमे को खत्म करने का उक्त लोग दबाव बना रहे हैं जब मैं 12 13 वर्ष का था तो इन्हीं लोगों के द्वारा मुझे मारकाट कर अधमरा छोड़ दिया गया था काफी इलाज के बाद में ठीक हो पाया हू