कोटा के JK लोन अस्पताल में ECG टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 13 दिन लगातार ड्यूटी करवाने का आरोप
नर्सिंग अधीक्षक सहित दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने और नौकरी खराब करने की धमकी देने का आरोप, मामले से अस्पताल में मचा हड़कंप
कोटा। शहर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अस्पताल में कथित रूप से हो रही प्रताड़ना और कार्यस्थल के दबाव का जिक्र किया गया है।
सुसाइड नोट में टेक्नीशियन ने आरोप लगाया कि उससे लगातार 13 दिनों तक जबरन ड्यूटी करवाई जा रही थी। इसका विरोध करने पर उसे नौकरी खराब करने की धमकियां दी जाती थीं।
टेक्नीशियन ने अपने सुसाइड नोट में नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल बैरवा और नवीन शर्मा पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मामले में पुलिस जांच के दौरान सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी।
Ladpura, Kota | Nov 13, 2026