ग्वालियर गिर्द: जमीन के विवाद में बघेल परिवार के सदस्यों के बीच खूनी संघर्ष, तीन घायल
शहर के तिघरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच रविवार शाम को 5 बजे हिंसक मारपीट हो गई। इसमें पथराव हुआ और लाठियां भी चलीं घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।