चरखारी: चरखारी में चलते डंपर के टायर में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
चरखारी के गल्ला मंडी रायनपुर मोड़ के पास चलते 18 चक्का डंपर के टायर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पन्ना की खदान से सीमेंट पत्थर लेकर अलीगढ़ जा रहे डंपर संख्या HR 74 B 9172 में महिला पॉलीटेक्निक के पास से ही टायर में आग लग गई थी। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल बड़ा हादसा टल गया।