बाह: पिनाहट में घर में घुसकर युवक और उसके साले पर किया गया हमला
पिनाहट के मोहल्ला ताल की पार नयापुरा में रविवार रात दबंगों ने घर में घुसकर युवक अर्जुन कुमार और उसके साले विजय पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज करते हुए अर्जुन की मोटरसाइकिल तोड़ी और फिर उसके सिर पर बीयर की बोतल से वार किया। विजय के बचाने पर उसे भी सरियों से पीटा गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ