बाह: पिनाहट में बंधुआ मजदूरी का विरोध करने पर दलित परिवार पर हुआ हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के जनवेदपुरा गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे बंधुआ मजदूरी का विरोध करने पर दबंगों ने दलित मजदूर और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसे आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दलित मजदूर खेतों में काम करने गया था। मजदूरी के दौरान उसका हाथ कट गया, लेकिन दबंगों ने उसे जबरन खेतों में काम करने पर