बाह: पिनाहट में अंगूठा लगाने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, डीएपी की कालाबाजारी का आरोप
पिनाहट की साधन सहकारी समिति में किसान करीब 4 दिन खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। किसानों को खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सोमवार दोपहर 12 बजे आरोप लगाया कि अंगूठा लगाने के बावजूद उन्हें डीएपी खाद नहीं दी जा रही। खाद उनके हिस्से की होने के बावजूद बाजार में बेची जा रही है। किसानों ने समिति पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा