बाह: पिनाहट में खाद वितरण के दौरान हंगामा, भिड़े किसान, पुलिस रही बेबस
पिनाहट की साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद को लेकर सोमवार 1 बजे जमकर हंगामा हुआ। बिना नंबर और लाइन में पहुंचे किसानों ने खाद लेने की कोशिश की, जिसका अन्य किसानों ने विरोध किया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष डंडे लेकर एक-दूसरे को ललकारने लगे। पुलिस की मौजूदगी में भी स्थिति बेकाबू रही, और किसान हाथापाई पर उतर आए। इस अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो