18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष शिविर जारी
बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर कर रहे हैं कार्य
---
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिये 28 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत बुधवार को समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर बीएलओ को निर्देशित किया है कि प्रारूप-6 एवं प्रारूप-8 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय द्विवेदी ने बताया कि बिना घोषणा पत्र के आवेदन भरवाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जायें। जिले में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से बीएलओ द्वारा बिना घोषणा पत्र के प्रारूप-6 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम ऑनलाइन जोड़ना प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही छूटे हुए पात्र मतदाताओं को भी सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए एवं पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं को जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे अपना नाम जुड़वाने की अपील की गई है।
Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh. Election Commission of India
#chhatarpur #newvoters #voter