माता कॉलोनी में विद्युत पोल में करंट की शिकायत निकली गलत, विभाग ने किया परीक्षण
बागपत नगर की माता कॉलोनी में विद्युत पोल में करंट आने की वायरल शिकायत पर बिजली विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया। अवर अभियंता (बागपत टाउन) एवं लाइन स्टाफ मौके पर पहुंचे और पोल की जांच की।
जांच के दौरान अवर अभियंता ने स्वयं बल्ब जोड़कर परीक्षण किया, लेकिन बल्ब नहीं जला, जिससे पोल में करंट होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद विभाग ने शिकायत का निस्तारण कर दिया।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी तुरंत विभाग को दें और बिना जांच के वायरल हो रहे वीडियो या दावों पर भरोसा न करें।
#Baghpat #BaghpatNews #ElectricityDepartment #FactCheck #UPPCL #ElectricPole #BaghpatTown #UttarPradesh #LocalNews #BreakingNews #बागपत #बिजली_विभाग #फैक्टचेक #अपडेट #वायरल_वीडियो
Baghpat, Bagpat | Jul 11, 2026