सोनो प्रखंड क्षेत्र के बटिया के समीप स्थापित दुर्गा मंदिरों में मंगलवार की शाम मेले का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम चार बजे से ही मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं में