अजयगढ़: अजयगढ़ में घर से निकले 71 वर्षीय बुजुर्ग का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिन्हाई अंतर्गत ग्राम डाड़े का बारा निवासी 71 वर्षीय मोहन सिंह यादव पिता रतन सिंह यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मोहन सिंह यादव एक सितंबर से बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका