पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अमित शाह की चुप्पी पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, 'मौन का मतलब सहमति'
बिहार चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में चुनाव लड़ने के सवाल पर अमित शाह की चुप्पी पर बिहार में राजनीति तेज हो गई। पूरे मामले पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे पटना स्थित आवास पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के मौन का मतलब सहमति है। नीतीश कुमार ग्लोबल थिंकर हैं।