पटना ग्रामीण: न्यू पुनाईचक के SG टॉवर में हाई कोर्ट के वकील के घर दिनदहाड़े लूट, दिव्यांग बेटी को बनाया बंधक
न्यू पुनाईचक स्थित SG टॉवर में पटना हाई कोर्ट के वकील अरविंद उज्जवल के फ्लैट में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे लूट की वारदात हुई है। दो बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पहले तो दोनों ने वकील की दिव्यांग बेटी को बंधक बनाया और उसके बाद घर में रखे करीब 10 लाख रुपए के गहने और करीब 1 लाख रुपए कैश लेकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।