पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से 160 लीटर देसी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मद्यनिषेध को प्रभावी बनाने के लिए पटना पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। आए दिन शराब कारोबारी के विरुद्ध पुलिस कार्यवाई कर रही है। इसी के तहत आलमगंज थाना क्षेत्र में 160 लीटर देसी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे आलमगंज थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।