पटना ग्रामीण: चित्रगुप्तनगर थाने में चोरी हुए मोबाइल बरामद, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से 24 अक्टूबर 2024 को 18000 रुपए कैश और 2 महंगे मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली थी। इस घटना में कार्यवाई करते हुए मंगलवार को चोरी हुए मोबाइल में से एक मोबाइल को बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे चित्रगुप्तनगर थाना अध्यक्ष ने दी है।