पटना ग्रामीण: राज्यपाल ने विधानसभा के विस्तारित भवन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की पुस्तक का विमोचन किया
मंगलवार की सुबह 11.30 बजे विधानसभा के विस्तारित भवन सभागार में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की पुस्तक का विमोचन किया। किताब का शीर्षक “आरोग्य पथ पर बिहार-जन स्वास्थ्य का मंगल काल” रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस पुस्तक में एनडीए सरकार में स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों पर ये पुस्तक लिखी है।