पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी ने की। बैठक में शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए एलपीजी गैस की उपलब्धता, पारदर्शिता और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।