संग्रामपुर: एसडीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए
छठ पूजा को लेकर गुरुवार को तारापुर एसडीएम महेश कुमार ने नगर पंचायत संग्रामपुर सहित विभिन्न पंचायतों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को साफ-सफाई का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि जिन घाटों पर पानी अधिक गहरा है, वहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि