संपतचक: अलावलपुर में विद्युत प्रवाहित पोल से संपर्क में आने से गाय की मौत, बाल-बाल बचा किसान
गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर काली मंदिर के पास लोहे का पोल में विद्युत प्रवाहित होने के कारण पोल के संपर्क में आने से किसान गिरिजेश कुमार सिंह का गाय गिर पड़ी और करंट लगने से घटनास्थल पर ही गाय की मौत हो गई। किसान गिरिजेश कुमार सिंह विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आने से बाल बाल बच गए। इस घटना के बाद विद्युत विभाग के प्रति लोग काफी गुस्सा में दिखे।