खरोरा नगर सहित आसपास क्षेत्र में जमकर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी व पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है खरोरा में बैठक के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भी मुलाकात कर शिकायत की गई है अनिल सोनी ने बताया कि वार्डो में समिति गठित की जा रही है और व्यापक लड़ाई इसके खिलाफ लड़ी जाएगी