दुमका में इस बार यज्ञ मैदान नहीं, गांधी मैदान में लगेंगी पटाखों की दुकानें।
दीपावली 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए गांधी मैदान को निर्धारित किया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, दुमका के निर्देश पर आम सूचना जारी की गई है।
प्रशासन के प्रमुख निर्देश
- पटाखों की बिक्री केवल गांधी मैदान में होगी।
- विक्रेताओं को अस्थायी अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा।
- सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
- अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 2008 के तहत कार्रवाई होगी।
इस बार दीपावली पर पटाखों की दुकानें गांधी मैदान में ही सजेंगी।
#Dumka #Diwali2026 #Firecrackers #DumkaNews #JharkhandNews