बैरसिया: भोपाल में BRICS 2026 संस्कृति सम्मेलन: 'प्रोजेक्ट मौसम', 'बृहत्तर भारत', 'ज्ञान भारतम्' प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र
भोपाल में आयोजित BRICS 2026 संस्कृति सम्मेलन में ‘प्रोजेक्ट मौसम’, ‘बृहत्तर भारत’ और ‘ज्ञान भारतम्’ प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनी। इन प्रदर्शनों में भारत की समुद्री विरासत, सांस्कृतिक संबंध और प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। आपको बता दें कि भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल में BRICS 2026 संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है।