घाघरा: घाघरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया
Ghaghra, Gumla | Jul 25, 2026 संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त (झारखंड), उपायुक्त (गुमला) एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर घाघरा प्रखंड के विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (घाघरा) तथा जवाहर नवोदय विद्यालय (मसरिया) का औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांची।