नहर पुलिया पर कम ऊँचाई के बैरियर लगाने का विरोध: जनहित में एम्बुलेंस व 4-पहिया वाहनों की नापी कराकर तय कराई ऊँचाई
आरा: लख स्थित नहर पुलिया पर कम ऊँचाई का बैरियर लगाए जाने के मामले को लेकर स्थानीय डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संपर्क मार्ग से 60 से 70 गाँवों—सहार, संदेश, खैरा, एकवारी, नारायणपुर, पिपरहिया, सलेमपुर, असोपुरा और बरौली आदि—के हजारों लोगों और वाहनों का रोजाना आवागमन होता है।