सदर अस्पताल आरा में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री दीपोत्सव समारोह, सेवा संकल्प अभियान के तहत लगेंगे स्वास्थ्य कैंप
आरा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदर अस्पताल, आरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन तथा उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक क्रियाशीलता के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा मंच (भोजपुर) के जिलाध्यक्ष सह पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) डॉ. के. एन. सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2026