'स्वच्छता ही सेवा–2026' अभियान: डीएम ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नुक्कड़ नाटक से दी गई सीख
आरा, 17 सितंबर: 'स्वच्छता ही सेवा–2026' अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से भोजपुर समाहरणालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा जिला गंगा समिति, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही समाहरणालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जिले में सघन जनजागरूकता अभियान का आगाज किया गया।
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2026