'द ग्रेट चैंपियन जिम' का 5वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, डिप्टी मेयर पूनम देवी ने केक काटकर दी शुभकामनाएं
आरा: शहर स्थित 'द ग्रेट चैंपियन जिम' का 5वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरा नगर निगम की डिप्टी मेयर पूनम देवी एवं डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने जिम संचालक छोटू सिंह के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जिम की दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की की मंगलकामनाएं दीं।
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2026