खगड़िया: शहर के राजेन्द्र चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
एनडीए गठबंधन की राज्य सरकार के फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता शहर के राजेन्द्र चौक पर एकजुट हुए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाजपा नेता सुनील कुमार ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में तो पास होना ही था।